चाणक्य के 15 सूक्ति वाक्य ----
1) "दूसरो की गलतियों से सीखो अपने
ही ऊपर प्रयोग करके सीखने
को तुम्हारी आयु कम पड़ेगी."
2)"किसी भी व्यक्ति को बहुत ईमानदार
नहीं होना चाहिए ---सीधे बृक्ष और
व्यक्ति पहले काटे जाते हैं."
3)"अगर कोई सर्प जहरीला नहीं है तब
भी उसे जहरीला दिखना चाहिए वैसे दंश
भले ही न दो पर दंश दे सकने
की क्षमता का दूसरों को अहसास करवाते
रहना चाहिए. "
4)"हर मित्रता के पीछे कोई स्वार्थ जरूर
होता है --यह कडुआ सच है."
5)"कोई भी काम शुरू करने के पहले तीन
सवाल अपने आपसे पूछो ---मैं ऐसा क्यों करने
जा रहा हूँ ? इसका क्या परिणाम होगा ?
क्या मैं सफल रहूँगा ?"
6)"भय को नजदीक न आने दो अगर यह
नजदीक आये इस पर हमला करदो यानी भय
से भागो मत इसका सामना करो ."
7)"दुनिया की सबसे बड़ी ताकत पुरुष
का विवेक और महिला की सुन्दरता है."
8)"काम का निष्पादन करो , परिणाम से
मत डरो."
9)"सुगंध का प्रसार हवा के रुख
का मोहताज़ होता है पर अच्छाई
सभी दिशाओं में फैलती है."
10)"ईस्वर चित्र में नहीं चरित्र में
बसता है अपनी आत्मा को मंदिर बनाओ."
11) "व्यक्ति अपने आचरण से महान होता है
जन्म से नहीं."
12) "ऐसे व्यक्ति जो आपके स्तर से ऊपर
या नीचे के हैं उन्हें दोस्त न बनाओ,वह
तुम्हारे कष्ट का कारण बनेगे. सामान स्तर
के मित्र ही सुखदाई होते हैं ."
13) "अपने बच्चों को पहले पांच साल तक
खूब प्यार करो. छः साल से पंद्रह साल तक
कठोर अनुशासन और संस्कार दो .सोलह
साल से उनके साथ मित्रवत व्यवहार
करो.आपकी संतति ही आपकी सबसे
अच्छी मित्र है."
14) "अज्ञानी के लिए किताबें और अंधे के
लिए दर्पण एक सामान उपयोगी है ."
15) "शिक्षा सबसे अच्छी मित्र है.
शिक्षित व्यक्ति सदैव सम्मान पाता है.
शिक्षा की शक्ति के आगे युवा शक्ति और
सौंदर्य दोनों ही कमजोर हैं ."
Popular Posts
-
~¤NAZAR¤~ ~¤NAZAR¤~ Na Sukoon - E - Dil Ki Hai Arzoo - 2 Na Kisi Azal Ki Talash Hai , Teri Justuzoo Main Jo Kho Gayi - 2 Mujhe Os Naz...
-
1. मीरा-महोत्सव का आयोजन किस जिले में किया जाता है ? उदयपुर में ✓ चित्तौड़गढ़ में बांसवाड़ा में कोटा में मीरा-महोत्सव मीरा स्मृति संस्...
-
बहुब्रांड खुदरा कारोबार में सरकार ने एफडीआई को लेकर जो चर्चा पत्र पेश किया है, वह कुछ और नहीं बल्कि घरेलू खुदरा कारोबार को पूंजीवाद के कड...
-
"मेरा जनाजा निकला उनकी गली से तो सारा जहां निकला जिसके लिये मेरा जनाजा निकला वह कम्बख्त घर से न निकला"
-
सन 1911 तक भारत की राजधानी बंगाल हुवा करता था सन 1911 में जब बंगाल विभाजन को लेकर अंग्रेजो के खिलाफ बंग-भंग आन्दोलन के विरोध में बंगाल के...
-
''या तो सरगां ने सरमावे, इण पर देव रमण ने आवे। इणरो यश नर-नारी गावे, धरती धोराँ री, मीठा मोराँ री''
-
WINDOWS KEY + E के से आप My Computer खोल सकते हैं। कंट्रोल बटन दबाए रखते हुए किसी भी फाइल को माउस से ड्रैग करें। उसकी एक और कॉपी बन जाएगी...
-
RPSC 2nd grade GK paper Key December 7th, 2011 by admin Here we are providing key of RPSC 2nd grade GK paper Key. us this key after a...
-
हाल ही में प्रधानमंत्री ने भारतीय खुदरा बाजार में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश में एकल ब्रांड में १००% व मल्टीब्रांड में ५१% निवेश की अनुमती दी ...
-
वर्तमान दौर की युवा पीढ़ी मुझे ज्यादा ऊर्जावान लगती है। ये खुद को ज्यादा अच्छे से प्रस्तुत करते हैं। पुराने समय के बच्चों की तुलना में आज...
Friday, February 17, 2012
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment