Popular Posts

Monday, February 27, 2012

नयी पीढी

वर्तमान दौर की युवा पीढ़ी मुझे
ज्यादा ऊर्जावान लगती है। ये खुद
को ज्यादा अच्छे से प्रस्तुत करते हैं। पुराने
समय के बच्चों की तुलना में आज के बच्चे
ज्यादा प्रोफेशनल भी हैं। अगर संगीत के
क्षेत्र की बात की जाए, तो इसमें भी मुझे
बहुत ज्यादा उत्साही युवक दिखाई पड़ते
हैं, लेकिन इनके साथ समस्या एक ही है।
इनमें नतीजे की जल्दी है। ये हर चीज
जल्दी पाना चाहते हैं। सामान्यत: पैसा-
प्रसिद्धि की चाह सभी को रहती है और
यह सब समय आने पर मिलता भी है, लेकिन
बड़े कलाकार जैसा पहनते हैं या जैसा करते
हैं- वैसा करने की कोशिश कहां तक सही है?
व्यक्ति को अपनी हैसियत
पता होनी चाहिए। युवाओं के साथ
यही परेशानी है कि बजाय रियाज करने
के, उनका ध्यान धन-शोहरत पाने पर
रहता है।

No comments:

Post a Comment